Israel Gaza War: इजरायली सेना ने गाजा के खान यूनिस में अल-अमल अस्पताल पर किया हमला

मीडिया ने बताया कि इजरायली बलों ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में अल-अमल अस्पताल पर हमला कर दिया है.

Israel-Hamas War (Photo Credit: Reuters/ANI)

गाजा, 31 जनवरी : मीडिया ने बताया कि इजरायली बलों ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में अल-अमल अस्पताल पर हमला कर दिया है. समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इजरायली बलों ने अस्पताल की बाहरी दीवार को ध्वस्त कर दिया और विस्थापित लोगों और चिकित्साकर्मियों को तुरंत वहां से हटने के लिए कहा. पिछले दिनों में, अस्पताल के आसपास तीव्र इज़रायली गोलाबारी देखी गई, इसके परिणामस्वरूप दर्जनों मौतें और चोटें आईं और सैकड़ों फिलिस्तीनियों को क्षेत्र से विस्थापित होना पड़ा.

अल-अमल अस्पताल उन हजारों फिलिस्तीनियों की मेजबानी करता है, जिन्होंने खान यूनिस के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली गोलाबारी के परिणामस्वरूप वहां शरण ली है. हालांकि, इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रिपोर्ट का खंडन किया. आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "अल-अमल अस्पताल पर कोई हमला नहीं हुआ है, इसमें प्रवेश नहीं हुआ है या लोगों को इसे छोड़ने का कोई आदेश नहीं दिया गया है." इस बीच, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने मंगलवार को गाजा पट्टी में लड़ाई के बीच नागरिकों की सुरक्षा का आह्वान किया. यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान में इमरान की पार्टी की रैली में विस्फोट में चार व्यक्तियों की मौत, पांच अन्य घायल

समिति ने एक बयान में कहा, "अस्पतालों के आसपास के इलाकों सहित घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में चल रहा संघर्ष चिकित्सा टीमों, मरीजों, घायलों, बच्चों, विकलांग लोगों और बुजुर्गों के जीवन को खतरे में डालती हैं." हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों से मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 26,751 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड