Israel Gaza War: संघर्ष के बाद गाजा की सुरक्षा की ज‍िम्‍मेदारी आईडीएफ की- नेतन्याहू

इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद गाजा पट्टी में सुरक्षा के लिए इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) जिम्मेदार होंगे.

(Photo : X)

जेरूसलम, 17 दिसंबर : इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद गाजा पट्टी में सुरक्षा के लिए इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) जिम्मेदार होंगे.

नेतन्याहू ने तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में संघर्ष समाप्त होने पर गाजा के लिए अपनी योजना के बारे में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की. उन्होंने जोर दिया,"वहां विसैन्यीकरण होगा. आईडीएफ गाजा पट्टी में सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा, क्योंकि कोई अन्य कारक नहीं है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सुनिश्चित करेगा." यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: दक्षिणी गाजा में स्कूल पर इजराइल के हमले में अल जजीरा के कैमरामैन की मौत, एक पत्रकार घायल

इजरायली प्रधानमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि एक बार हमास के नष्ट हो जाने के बाद, उनका देश अपने उत्तरी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगा, जहां वर्तमान में लगभग 100,000 इजरायली अपने घरों से विस्थापित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड