Iran Airstrike: ईरान के हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, गंभीर परिणामों की दी धमकी, कहा- हमारी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करने की निंदा की है और ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इसे पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है.

(Photo Credit : Twitter)

ईरान ने मंगलवार को मिसाइलों और ड्रोन से हमलों के जरिए पाकिस्तान में एक आतंकवादी समूह के "दो प्रमुख गढ़ों को नष्ट कर दिया." समाचार एजेंसी तस्नीम ने बताया कि पाकिस्तानी धरती पर जैश अल-धुल्म (जैश अल-अदल) आतंकवादी समूह से संबंधित महत्वपूर्ण ठिकानों को मंगलवार को नष्ट कर दिया गया. इन ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए ध्वस्त किया गया. इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करने की निंदा की है और ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इसे पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. Pakistan: चुनाव चिह्न ‘बल्ला’ से वंचित किये जाने पर इमरान खान ने कहा, अंपायर ने ‘नो बॉल’ का इशारा किया.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' है और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी गई है. दोनों देशों के बीच संचार के कई चैनल मौजूद होने के बावजूद ईरान ने यह कार्रवाई की है.

पाकिस्तान ने कहा, पाकिस्तान और ईरान के बीच संचार के कई माध्यम हैं. उसके बावजूद यह अवैध कृत्य हुआ है. बयान के मुताबिक, पाकिस्तान ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान का कड़ा विरोध पहले ही तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया जा चुका है परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगी.

ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है, जिसमें दो बच्चों की जान चली गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं. ईरानी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन का केंद्र बिंदु पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोह-सब्ज़ (हरा पहाड़) के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र था, जिसे जैश अल-धुलम आतंकवादियों के लिए सबसे बड़े केंद्रों में से एक माना जाता है. ईरानी मीडिया के अनुसार, आतंकवादी समूह ईरान के दक्षिण-पूर्व में सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के रस्क शहर में एक पुलिस स्टेशन पर हमले के लिए जिम्मेदार था, जिसके परिणामस्वरूप 11 ईरानी पुलिस बल शहीद हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड