भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ कम, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले दो सप्ताह की तुलना में कम हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों मुल्क चाहें तो वह दो दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों की मदद करने के लिए तैयार हैं.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits- IANS)

अमेरिका (United States) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच तनाव पिछले दो सप्ताह की तुलना में कम हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों मुल्क चाहें तो वह दो दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों (South-Asian Neighbours) की मदद करने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने फ्रांस (France) में 26 अगस्त को जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करने के करीब दो सप्ताह बाद पहली बार इस मामले पर अपनी राय रखी.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस (White House) में सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर (Kashmir) को लेकर तनाव है. लेकिन मुझे लगता है कि पिछले दो सप्ताह की तुलना में अब यह थोड़ा कम हुआ है.’’ यह भी पढ़ें- कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन के बीच चर्चा, बातचीत के जरिए विवादों के समाधान पर जोर.

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘ मेरे दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं.  मैं उनकी मदद करने को इच्छुक हूं अगर वे चाहें. उन्हें यह पता है. प्रस्ताव अब भी बरकरार है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी