पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो का इमरान खान पर बड़ा आरोप, कहा- पिता को जेल में चिकित्सा सुविधा ना देकर मरवाना चाहते हैं

भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय सरकार पर गाहे-बगाहे फासीवादी होने का आरोप लगाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) नियाजी पर खुद फासीवादी होने का आरोप लगाया गया है

रावलपिंडी: भारतीय प्रधानमंत्री और भारतीय सरकार पर गाहे-बगाहे फासीवादी होने का आरोप लगाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) नियाजी पर खुद फासीवादी होने का आरोप लगाया गया है.पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टे जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने इमरान खान नियाजी के नाम में शामिल नियाजी को 'नाजी' कहकर संबोधित किया. अडियाला जेल में बंद अपने पिता आसिफ अली जरदारी और बुआ फरयाल तालपुर से मुलाकात के बाद बिलावल ने संवाददाताओं से कहा, "इमरान कश्मीर में (नरेंद्र) मोदी (Narendra Modi) के जुल्म का वर्णन करने में नाजियों का जिक्र करते हैं जबकि यहां एक नियाजी है जो इनसे भी कहीं बड़ा फासीवादी है, जो मीडिया, लोकतंत्र पर हमले कर रहा है और मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है."

बिलावल ने आरोप लगाया कि उनके पिता जरदारी को जान से मारने की कोशिश हो रही है. उन्हें चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा जा रहा है.उन्होंने कहा, "नियाजी एक फासीवादी हैं जो मीडिया और लोकतंत्र पर हमले कर रहे हैं, महिलाओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। लेकिन, वह भूल गए हैं कि पीपीपी कभी दबाव में नहीं टूटी और अयूब खान, यहया खान, जिया उल हक, जनरल मुशर्रफ जैसे तानाशाहों से निपटने में पीछे नहीं रही.ऐसे में यह कठपुतली (इमरान खान) भला हमें क्या परेशान कर सकता है?"  यह भी पढ़े: कश्मीर को लेकर पाक पीएम इमरान खान के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गीदड़ भभकी, कहा- आग से खेल रहा है भारत

उन्होंने कहा, "हम अदालत जाएंगे. अगर डॉक्टरों की सलाह पर अमल नहीं हुआ और जरदारी को कुछ हुआ तो फिर यह अमल नहीं करने वाले इसके लिए जिम्मेदार होंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट