कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए अफ्रीका में संसाधन जुटा रहे हिंदू संगठन

कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित भारत को मदद मुहैया कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका में कई हिंदू संगठन संसाधन जुटा रहे हैं.

कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

जोहानिसबर्ग, 9 मई : कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित भारत को मदद मुहैया कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कई हिंदू संगठन (Hindu Organization) संसाधन जुटा रहे हैं. स्वामीनारायण संगठन से संबद्ध ‘बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) चैरिटीज दक्षिण अफ्रीका’ भारत में 123 ऑक्सीजन सांद्रक की शुरुआती खेप पहुंचाने के लिए युगांडा, केन्या, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है.

‘बीएपीएस चैरिटीज दक्षिण अफ्रीका’ के एक प्रतिनिधि ने कहा कि संगठन से संबद्ध विभिन्न संस्थाओं ने अलग-अलग निधि एकत्र की हैं और ऑक्सीजन सांद्रकों की खेप पूर्वी अफ्रीकी देशों के जरिए भेजी गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां से कम से कम 100 और सांद्रक सीधे भेजने का वादा किया है, जिसे पूरा करने के लिए हम प्रासंगिक दक्षिण अफ्रीकी प्राधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में कोविड-19 के 1,966 नए मामले, 68 लोगों की मौत

भारत में ‘बीएपीएस चैरिटीज इंडिया’ हमारी भेजी खेप की देख रेख कर रहा है. उनके भारतीय प्राधिकारियों के साथ कामकाजी संबंध हैं.’’ इसके अलावा ‘दक्षिण अफ्रीका हिंदू महासभा’ भी भारत में 100 ऐसे ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की योजना बना रही है, जिनका इस्तेमाल एक साथ दो मरीज कर सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

Ebola Outbreak in DR Congo: कांगो में इबोला का प्रकोप, 65 लोगों की मौत और 200 से अधिक संदिग्ध मामले, अफ्रीका सीडीसी ने जारी किया अलर्ट

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल