Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID-19 का आकड़ा 7.86 करोड़, अब तक 17.2 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7.86 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 17.2 लाख से अधिक हो गई है. अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, यहां संक्रमण के 18,455,656 मामले और 326,088 मौतें दर्ज की गई हैं. संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत 10,099,066 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है

Coronavirus in India (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 24 दिसंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 7.86 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 17.2 लाख से अधिक हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने गुरुवार को दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि, वर्तमान में वैश्विक मामले और मौत क्रमश: 78,623,752 और 1,729,166 हो गए हैं. सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका (America) दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, यहां संक्रमण के 18,455,656 मामले और 326,088 मौतें दर्ज की गई हैं.

संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत 10,099,066 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 146,444 है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील 7,365,517, रूस 2,905,196, फ्रांस 2,562,615, ब्रिटेन 2,155,996, तुर्की 2,082,610, इटली 1,991,378, स्पेन 1,842,289, जर्मनी 1,588,162, अर्जेंटीना 1,563,865, कोलम्बिया 1,530,593, मेक्सिको 1,338,426, पोलैंड 1,226,883, ईरान 1,177,004, यूक्रेन 1,018,199 और पेरू 1,000,153 है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन से भारत आई एयर इंडिया विमान के एक सदस्य और सात यात्री सहित 8 लोग पाए गए COVID-19 पॉजिटिव

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील 189,220 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको 120,311, इटली 70,373, ब्रिटेन 69,157, फ्रांस 62,098, ईरान 54,156, रूस 51,810, स्पेन 49,698, अर्जेंटीना 42,314, कोलंबिया 40,931, पेरू 37,218, जर्मनी 28,527, पोलैंड 26,255, दक्षिण अफ्रीका 25,657 और इंडोनेशिया 20,408 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात