बांग्लादेश: ढाका में अवैध रूप से संचालित एक फैक्ट्री में लगी आग, 10 की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. माना जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित थी. पिछले सप्ताह भी राजधानी के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हुई थी.

फैक्ट्री में आग (Photo Credits: IANS)

बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका में एक फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. माना जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित थी. पिछले सप्ताह भी राजधानी के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हुई थी. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अग्निशमन विभाग ने कहा कि राजधानी के निकट गाजीपुर में एक इलेक्ट्रिक पंखों की फैक्ट्री में शाम 5.45 बजे आग लग गई और इमारत में से अंत में 10 शव बाहर निकाले गए.

फायरफाइटर्स एंड सिविल डिफेंस डिवीजन के प्रमुख देबाशीष बर्धन ने कहा, "तीन मंजिला इमारत में लोहे की नालीदार छत है और इमारत में सिर्फ एक निकास है. फैक्ट्री के पास फायर लाइसेंस नहीं है तो हमें लगता है कि फैक्ट्री अवैध है." उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाए जाने के बाद अग्निशमन कर्मियों को दूसरी मंजिल पर 10 शव मिले. हालांकि इसमें अन्य किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: फैक्ट्री में आग से 43 लोगों की मौत, 10-10 लाख मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बांग्लादेश में आग लगना या औद्योगिक इकाइयों में घातक दुर्घटनाएं आम हैं. फैक्ट्रियों में संदिग्ध सुरक्षा स्थितियों के कारण बांग्लादेश हाल के वर्षो में अंतर्राष्ट्रीय जांच का सामना कर रहा है. हालांकि, यह लगता है कि प्रशासन ऐसे खतरों को कम करने में नाकाम रहा है. बांग्लादेश अग्निशमन सेना के आंकड़ों के अनुसार, 2004 से 2018 के बीच दर्ज किए गए आग लगने के 89,923 मामले में 1,970 लोगों की मौत हुई है. पिछले सप्ताह राजधानी के बाहरी क्षेत्र में प्लास्टिक की एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स