अफगानिस्तान: सड़क दुर्घटना में 15 की मौत, 25 घायल
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए.
काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह लगभग 6 बजे झारी जिले के हावोज गांव में हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं. घायलों की हालत भी गंभीर है.
घायलों को झारी के पूर्व में कंधार शहर की प्रांतीय राजधानी में एक मुख्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था.
रिपोर्ट्स के मुतबिक दुर्घटना सड़क की ख़राब स्थिति और ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई.
संबंधित खबरें
US Crime: अमेरिका में भारतीय मूल का शराब व्यापारी गिरफ्तार; नाबालिग लड़कियों को ड्रग्स देकर यौन शोषण करने के लगे गंभीर आरोप
प्रेग्नेंसी में ब्लड टेस्ट पर जर्मन संसद में क्यों छिड़ी बहस
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में बड़ा हादसा, उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ मिलिट्री का C-130 हरक्यूलिस विमान, 34 लोगों की मौत; VIDEO
Leonid Radvinsky Dies: OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का 43 साल की उम्र में निधन, कैंसर से चल रही थी लंबी लड़ाई
\