दक्षिणी जापान के नान्यो क्षेत्र में 17 अप्रैल को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग दहशत में आ गए. इस भूकंप की तीव्रता जापान की भूकंपीय तीव्रता मापक पर 6 मापी गई, जो काफी खतरनाक मानी जाती है. इससे कुछ घंटे पहले ही ताइवान में भी 5 तीव्रता का भूकंप आया था.
अभी तक कोई सुनामी की चेतावनी नहीं
अधिकारियों ने अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर था और यह जापानी समयानुसार रात 11:14 बजे आया. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
BREAKING: Magnitude 6.3 earthquake hits western Japan: USGS
READ: https://t.co/B62hppmZD5 pic.twitter.com/UwXZxGjpQx
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) April 17, 2024












QuickLY