e-Bike Bursting Into Flames: लंदन में बैटरी फटने के बाद आग की लपटों में घिरी ईवी बाइक, भयानक हादसे का वीडियो हुआ वायरल
E-Bike Blast | Photo: Twitter

ईवी बैटरियों के कारण आग की घटनाएं दुनिया भर में एक गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं. अक्सर, ई-बाइक या अन्य ईवी वाहनों के आग की लपटों में फूटने के कई वीडियो वायरल होते हैं. हाल ही में लंदन के एक रिहायशी इलाके से ऐसी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह ब्लास्ट कितना भयानक था. अग्निशमन विभाग ने निवासियों को घरों में इलेक्ट्रिक वाहन न रखने को कहा.