COVID-19 वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का ऑनलाइन हुआ आयोजन, टीके, उपचार और परीक्षण के लिए जुटाए गए 7 अरब यूरो

कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ, जिसका लक्ष्य दुनिया भर में कोविड-19 के टीके, उपचार और परीक्षण को बढ़ावा देना है. सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए.

कोरोना से जंग (Photo Credit- Pixabay)

कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ, जिसका लक्ष्य दुनिया भर में कोविड-19 के टीके, उपचार और परीक्षण को बढ़ावा देना है. सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए. यूरोपीय संघ स्थित चीनी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष चांग मिंग ने वीडियो संदेश भेजकर कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है. हालांकि चीन की स्वयं की महामारी की रोकथाम का कार्य अब भी कठिन है, फिर भी जरूरतमंद देशों को सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है.

चीन हमेशा की तरह, महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को समन्वित करने में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए डब्ल्यूएचओ का समर्थन करेगा. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से विकासशील देशों को सहायता देने, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग सहयोग को मजबूत करने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पूरी दुनिया में 2,50,000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, अमेरिका में 68,922 लोगों ने गवाई जान

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऑनलाइन सम्मेलन में मानव जाति की एकता पर जोर दिया और कहा कि इस वायरस को हराने के लिए एक वैक्सीन खोजने की दौड़ देशों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि हमारे जीवन में सबसे जरूरी कार्य है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड