दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 1 दिसम्बर: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स (John Hopkins) यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) (CSSI) ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 63,189,103 हैं और 1,466,762 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 13,536,216 मामलों और 267,987 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावति देश बना हुआ है. भारत 9,431,691 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 137,139 हो चुकी है.

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (Brazil) (6,335,878), रूस (Russia) (2,275,936), फ्रांस (France) (2,275,016), स्पेन (Spain) (2,275,016), ब्रिटेन (Britain) (1,633,733), इटली (Italy) (1,601,554), अर्जेंटीना (Argentina) (1,424,533), कोलंबिया (Colombia) (1,316,806), मेक्सिको (Mexico) (1,107,071) और जर्मनी (Germany) (1,069,763) हैं. वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 173,120 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़े:  Delhi Corona Cases Update: दिल्ली में COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में आए 1,840 नए पॉजिटिव केस, रिकवरी रेट घटकर 89.5% हुई.

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (105,655), ब्रिटेन (58,545), इटली (55,576), फ्रांस (52,819), ईरान (Iran) (48,246), स्पेन (45,069), रूस (39,491), अर्जेंटीना (38,730), कोलंबिया (36,766), पेरू (Peru) (35,923) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) (21,535) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूएसए के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास? मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\