विदेश

कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग, गर्वनर गेविन न्यूसम ने की आपातकाल की घोषणा

अग्निशमन कर्मियों द्वारा कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने का प्रयास निरंतर जारी है और ऐसे में राज्य के गर्वनर गेविन न्यूसम ने बुरी तरह से प्रभावित सोनोमा और लॉस एंजेलिस काउंटियों के लिए आपातकाल स्थिति की घोषणा की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गेविन के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा है.

कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग, गर्वनर गेविन न्यूसम ने की आपातकाल की घोषणा

अग्निशमन कर्मियों द्वारा कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने का प्रयास निरंतर जारी है और ऐसे में राज्य के गर्वनर गेविन न्यूसम (Gavin Newsom) ने बुरी तरह से प्रभावित सोनोमा और लॉस एंजेलिस काउंटियों के लिए आपातकाल स्थिति की घोषणा की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गेविन के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा है.

गर्वनर गेविन न्यूसम ने आज सोनोमा और लॉस एंजेलिस (Los Angeles) काउंटी के लिए आपातकालीन घोषणा जारी की है, ऐसा किनकेड और टिक आग के प्रभाव के चलते किया गया है, जिसने यहां की स्थिति बिगाड़ दी है, घरों को नष्ट कर दिया है और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी क्षति पहुंचाई है. इस वजह से दस हजार निवासियों को यह स्थान छोड़ना पड़ा है."

यह भी पढ़ें : कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी, 31 इमारतें हुई हादसे का शिकार

न्यूसम ने शुक्रवार की दोपहर को किनकेड आग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए सोनोमा काउंटी का दौरा किया जो 5 प्रतिशत नियंत्रित क्षेत्र के साथ 21,900 एकड़ में फैली हुई है. इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन उत्तरदाताओं, निवासियों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्थानीय व राज्य अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की.

इस दौरान न्यूसम ने पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी (पीजी एंड ई) की निंदा की, यह एक सार्वजनिक रूप से व्यापार करने वाली, निवेशक स्वामित्य उपयोगिता वाली एक कंपनी है, जो उत्तरी कैलिफोर्निया के दो-तिहाई क्षेत्रों में अपनी सेवा देती है. न्यूसम ने कहा कि कंपनी को जंगल में लगी इस आग की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिससे स्थानीय निवासी सालों से जूझ रहे हैं.

फिलहाल कैलिफोर्निया में उपयोगिता कंपनियां नियामक अधिकारियों के जांच के दायरे में हैं, क्योंकि इन कंपनियों की तमाम गतिविधियां हाल के दिनों में जंगल में आग लगने की कुछ विनाशकारी घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).