ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा एयरलइंस ने काहिरा जाने वाली सभी उड़ानों को किया रद्द, बताई यह वजह
ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा एयरलइंस ने ने अज्ञात सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मिस्र की राजधानी काहिरा जाने वाली सभी उड़ानों को सात दिनों के लिए रद्द कर दिया है
लंदन: ब्रिटिश एयरवेज ने अज्ञात सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मिस्र की राजधानी काहिरा जाने वाली सभी उड़ानों को सात दिनों के लिए रद्द कर दिया है. कंपनी द्वारा शनिवार को घोषणा करने के तत्काल बाद से ही यह निर्देश प्रभावी हो गया है. एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान जारी कर कहा, "हम दुनियाभर में अपने सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और आगे की समीक्षा के लिए ऐहतियात के तौर पर सात दिनों के लिए काहिरा जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है."
उन्होंने आगे कहा, "हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है और हम तब तक किसी भी विमान का संचालन नहीं करेंगे जब तक कि ऐसा करना सुरक्षित न हो. यह कदम ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा मिस्र जाने वाले ब्रिटेन के लोगों के लिए अपनी सलाह जारी करने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है. यह भी पढ़े: एयर इंडिया ने पायलट अरविंद कठपालिया का लाइसेंस 3 साल के लिए किया रद्द, नशे की हालत में उड़ाने जा रहे विमान
#BritishAirways ने अज्ञात सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मिस्र की राजधानी #Cairo जाने वाली सभी उड़ानों को सात दिनों के लिए रद्द कर दिया है।
Photo: IANS pic.twitter.com/IMeQob36bW
— IANS Tweets (@ians_india) July 21, 2019
एफसीओ ने शुक्रवार को कहा, "उड्डयन को लेकर आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। मिस्र से ब्रिटेन आने वाली सभी उड़ानों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं. वहीं खबर है कि सुरक्षा कारणों से लुफ्थांसा एयरलइंस ने भी काहिरा जाने वाली सभी उड़ानों को को रद्द कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

