अफगानिस्तान: सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आई बस, कम से कम 28 लोगों की हुई मौत 10 लोग घायल

पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से उसमें सवार कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. मारे जाने वाले सभी असैन्य लोग हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हालांकि तालिबान ने इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं की है कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है.

अफगानिस्तान में बढ़ी आतंकी घटनाये (Photo Credit- Twitter)

हेरात : पश्चिमी अफगानिस्तान (Afghanistan) में बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से उसमें सवार कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

फराह प्रांत के प्रवक्ता मुहीबुल्ला मुहीब (Muhibullah Muhib) ने कहा, ‘‘कंधार-हेरात राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस के सड़क किनारे रखे एक तालिबानी बम से टकराने से विस्फोट हो गया. इस घटना में अब तक कम से कम 28 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए.’’

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, अफगान सुरक्षा बलों के 4 सदस्यों की मौत

उन्होंने कहा कि मारे जाने वाले सभी असैन्य लोग हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

फराह के गवर्नर के प्रवक्ता फारूक बराकजई ने मृतकों की पुष्टि की लेकिन संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी. हालांकि तालिबान ने इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं की है कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती कार हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत; फिदायीन विस्फोट से मची तबाही

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\