चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने चीन में की COVID-19 के नए 57 मामलों की पुष्टि

चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि उन्हें शनिवार को चीन के मेनलैंड पर कोविड-19 के नए 57 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली. इनमें से 38 में घरेलू स्तर पर संक्रमण फैला था, जबकि 19 बाहर से लाए गए लोग हैं. इस संक्रमण से शनिवार तक किसी के मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. पर विश्व में कुछ ताकतों ने जोरों पर चीन के खिलाफ बदनाम करने का लगातार प्रयास किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बीजिंग, 14 जून: चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि उन्हें शनिवार को चीन के मेनलैंड पर कोविड-19 (Covid-19) के नए 57 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली. इनमें से 38 में घरेलू स्तर पर संक्रमण फैला था, जबकि 19 बाहर से लाए गए लोग हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेशनल हेल्थ कमिशन ने अपने डेली रिपोर्ट में कहा कि घरेलू स्तर पर मिले मामलों में से 36 बीजिंग और दो मामले लिओनिंग प्रांत के हैं. वहीं कमिशन के अनुसार, इस संक्रमण से शनिवार तक किसी के मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

वहीं चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनईंग ने ट्विटर कंपनी द्वारा हजारों 'चीन के प्रशंसकों' के अकाउंट को हटाये जाने पर प्रतिक्रिया देत हुए कहा कि ट्विटर को संगठित तौर पर चीन को बदनाम करने वाले अकाउंट को बन्द करना चाहिये.

यह भी पढ़ें: Remove China Apps को Google Play Store ने हटाया, चीन में खलबली मचाने वाले इस ऐप को लाखों लोगों ने अपने फोन में किया था इंस्टॉल

प्रवक्ता ने कहा कि चीन द्वारा कोविड-19 महमारी के खिलाफ की गयी कोशिश सर्वविदित है. पर विश्व में कुछ ताकतों ने जोरों पर चीन के खिलाफ बदनाम करने का लगातार प्रयास किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड