Patna Rains: बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने गए BJP MP Ram Kripal Yadav की नाव पलटी
Patna Rains: बिहार (Bihar) में मूसलाधार बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात से जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हुआ है. उधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र (Patliputra) के सांसद रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) बुधवार को डूबते-डूबते बचे. दरअसल, रामकृपाल यादव पटना (Patna) जिले के मसौढ़ी (Masaurhi) के धनरुआ प्रखंड में 'जुगाड़ नाव' पर सवार हुए और फिर कुछ ही देर बाद नाव पलट गई और वे पानी में गिर पड़े. हालांकि घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रामकृपाल यादव को डूबने से बचा लिया. इसके बाद रामकृपाल यादव ने खुद को सकुशल बताया और फिर अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Nishant Kumar to Join JDU Today: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री, आज दोपहर 1 बजे जेडीयू की ग्रहण करेंगे सदस्यता
\