Zomato Weather Union: जोमैटो बताएगा मौसम का हाल, CEO दीपिंदर गोयल ने लॉन्च किया वेदर यूनियन, 45 शहरों में उपलब्ध
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने आज बुधवार को भारत के पहले भीड़-समर्थित मौसम बुनियादी ढांचे www.weatherunion.com का अनावरण किया, जो पूरे भारत में स्थापित मौसम स्टेशनों का सबसे बड़ा ऑन-ग्राउंड नेटवर्क है.
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने आज बुधवार को भारत के पहले भीड़-समर्थित मौसम बुनियादी ढांचे www.weatherunion.com का अनावरण किया, जो पूरे भारत में स्थापित मौसम स्टेशनों का सबसे बड़ा ऑन-ग्राउंड नेटवर्क है. गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में वेदर यूनियन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. उन्होंने कहा है कि यह पूरे भारत में स्थापित मौसम स्टेशनों का सबसे बड़ा ऑन-ग्राउंड निजी नेटवर्क है, जो वास्तविक समय में स्थानीय जलवायु का डाटा प्रदान करने में सक्षम है.
दीपिंदर गोयल ने कहा कि यह 45 बड़े शहरों में मुफ्त में उपलब्ध होगा, लेकिन कंपनी अन्य शहरों में भी विस्तार करेगी. जोमैटो के CEO ने कहा कि जोमैटो द्वारा विकसित मौसम केंद्र तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, बारिश आदि जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर लोकल जगहों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेंगे. वर्तमान में देश भर में जोमैटो के 650 से अधिक मौसम स्टेशन मौजूद है.
Excited to unveil India's first crowd-supported weather infrastructure, https://t.co/pUhhX8zKMe. A proprietary network of 650+ on-ground weather stations, it is the largest private infrastructure of its kind in our country.
These weather stations, developed by Zomato, provide… pic.twitter.com/lc5XQJJtO2
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) May 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

