वीवो का नया स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगी 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज सिर्फ इतने रुपए में
चीनी कंपनी Vivo ने अपना Vivo Y93s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है......Vivo Y93s एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटचओेएस 4.5 पर चलेगा और पावर लिए स्मार्टफोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है......
चीनी कंपनी (China Company) Vivo ने अपना Vivo Y93s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखा जाये तो यह स्मार्टफोन काफी हद तक Vivo Y93 जैसा ही लगेगा. Vivo Y93s में सिर्फ स्टोरेज और प्रोसेसर अलग है. वीवो वाई93एस की तुलना करे तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी स्टोरेज होगी जबकि Vivo Y93 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी. दोनों ही स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते है और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मिलते है.
Vivo Y93s की कीमत
कीमत की बात करे तो Vivo93S, VivoY93 से थोड़ा महंगा होगा . Vivo Y93 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का मॉडल 1,698 चीनी युआन में मिलेगा जो की भारतीय रुपए में 17795 होगी . रंग की बात करे तो यह स्मार्टफोन ज़िक्सिया रेड और ऑरोरा रेड रंग में बेचा जाएगा.
Vivo Y93 With 6.2-Inch Display, 4GB RAM, Snapdragon 439 SoC Launchedhttps://t.co/HfYBkb8vvY
— Gadgets 360 (@Gadgets360) November 1, 2018
Vivo Y93s स्पेसिफिकेशन
Vivo Y93s स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा. Vivo Y93s में ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 एमटी 6762 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जो की जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: मेगा ऑफर! iPhone XS और XS Max की खरीद पर ऐसे बचाएं 7,000 रुपये
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y93s में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. जिसमे पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा. वही सेल्फीज़ के लिए स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. बेहतर फोटोग्राफी के लिए पिछले कैमरे में एआई ब्यूटीफिकेशन, फेस वेक, एआर स्टीकर्स जैसे एआई फीचर होंगे. कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y93s में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस हैं. Vivo Y93s एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटचओेएस 4.5 पर चलेगा और पावर लिए स्मार्टफोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

