Twitter Policy Violations: ट्विटर ने भारत में नीति उल्लंघन के चलते 11 लाख से अधिक अकाउंट्स को किया बैन

एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में रिकॉर्ड 11,32,228 अकाउंट्स को बैन किया है

Twitter

नई दिल्ली, 1 जुलाई: एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में रिकॉर्ड 11,32,228 अकाउंट्स को बैन किया है ज्यादातर अकाउंट्स चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन और नॉन कंसेंसुअल न्यूडिटी को बढ़ावा देने का काम करते थेमाइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,843 अकाउंट्स को भी हटा दिया है कुल मिलाकर, ट्विटर ने भारत में समीक्षाधीन अवधि में 11,34,071 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया. यह भी पढ़े: Twitter Data Leak: ट्विटर पर अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक! 23 करोड़ लोगों के डिटेल्स Hack

ट्विटर ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन से जुड़ी अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उन्हें अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से एक ही समय-सीमा में भारत में उपयोगकर्ताओं से 518 शिकायतें प्राप्त हुईंइसके अलावा, ट्विटर ने 90 शिकायतों पर कार्रवाई की जो अकाउंट निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं.

भारत से अधिकांश शिकायतें दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (264), घृणित आचरण (84), संवेदनशील व्यस्क सामग्री (67) और मानहानि (51) के बारे में थीं नए आईटी नियम 2021 के तहत 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी इस बीच, ट्विटर ने हाल ही में भारत और तुर्की सहित वैश्विक स्तर पर कंटेंट को ब्लॉक करने के 83 प्रतिशत सरकारी अनुरोधों को मंजूरी दे दी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी