टेक

Threads App: Twitter को टक्कर देने वाला थ्रेड ऐप 6 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

ट्विटर (Twitter) को टक्कर देने एक नया ऐप आ रहा है. यह ऐप इसी हफ्ते लॉन्च हो सकता है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) ट्विटर जैसे ऐप पर लंबे समय से काम कर रही थी.

Threads App: Twitter को टक्कर देने वाला थ्रेड ऐप 6 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
Threads, an Instagram app (Photo Credit: App Store)

ट्विटर (Twitter) को टक्कर देने एक नया ऐप आ रहा है. यह ऐप इसी हफ्ते लॉन्च हो सकता है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) ट्विटर जैसे ऐप पर लंबे समय से काम कर रही थी. ट्विटर की टक्कर में आ रहे इस ऐप का नाम Threads है. अब कंपनी ने इस ऐप पर काम पूरा कर लिया है. इस हफ्ते 6 जुलाई यानी गुरुवार को कंपनी इस ऐप को लॉन्च कर सकती है. एपल स्टोर (App Store) पर एक लिस्टिंग से यह जानकारी पता लगी है. JioBharat V2 4G Launched Video: रिलायंस Jio का बड़ा धमाका, 999 में लॉन्च किया 4G फोन.

यह ऐप यूजर्स को सोशल नेटवर्किंग और डिस्कशंस के लिए एक वैकल्पिक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप को सोमवार सुबह पहली बार यूरोप में गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया था. बाद में सोमवार रात तक यह ऐप एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया.

Instagram Threads Features

मेटा का यह ऐप थ्रेड्स फिलहाल ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. ग्लोबल रोल-आउट में कुछ समय लग सकता हैइस ऐप में इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे फीचर्स हैं. ऐप स्टोर लिस्टिंग के अनुसार थ्रेड्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग मौजूदा और ट्रेंडिग विषयों पर चर्चा के लिए एक साथ आ सकते हैं. यहां उन्हें अपने फेवरेट क्रिएटर्स के साथ जुड़ने की सुविधा मिलेगी.

एक बार लॉन्च होने के बाद, यूजर्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लॉग इन कर पाएंगे और नए ऐप पर उन यूजर्स के अकाउंट को ढूंढ पाएंगे जिन्हें वे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. यूजर्स Threads ऐप में इंस्टाग्राम आईडी की मदद से लॉगिन कर पाएंगे. यानि आपको नए अकाउंट की जरूरत नहीं होगी.

ये ऐप आपको उन लोगों को भी फॉलो करने का ऑप्शन देगा जो इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर हैं, यानि आप अपने इंस्टाग्राम के दोस्तों से यहां आसानी से जुड़ पाएंगे. यह इंस्टाग्राम और ट्विटर के एलिमेंट्स को जोड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).