TCS Placements: टीसीएस का बड़ा ऐलान, 40 हजार फ्रेशर्स को हायर करेगी कंपनी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में अनुभवी प्रफेशनल्स की रिकॉर्ड हायरिंग की गई है. कंपनी ने कहा कि जितने भी फ्रेशर्स को ऑफर किया गया है, उन्हें कंपनी की तरफ से नौकरी जरूर मिलेगी.
TCS Fresher Placements 2023: एक तरफ मंदी के कारण जॉब मार्केट का हाल खराब है. दुनियाभर में अलग-अलग कंपनियों की तरफ से लाखों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है. ऐसे में देश का सबसे बड़ा आईटी एक्सपोर्टर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज फ्रेशर्स ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2023-24 में 40 हजार फ्रेशर्स को हायर करने की है.
ऐसे समय में जब विप्रो, एलटीआई जैसी बड़ी कंपनियां फ्रेशर्स के ऑनबोर्डिंग में देरी कर रही हैं, टीसीएस में चालू वित्त वर्ष में बड़ी संख्या में भर्तियां होने की खबर ने व्यावहारिक रूप से खुशी की लहर ला दी है. Practo Layoffs : हेल्थटेक प्लेटफॉर्म प्रैक्टो ने 41 कर्मचारियों की छंटनी की, जिनमें ज्यादातर इंजीनियर शामिल
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में अनुभवी प्रफेशनल्स की रिकॉर्ड हायरिंग की गई है. कंपनी ने कहा कि जितने भी फ्रेशर्स को ऑफर किया गया है, उन्हें कंपनी की तरफ से नौकरी जरूर मिलेगी.
टीसीएस के मानव संसाधन विकास विभाग के प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा, 'हमने टैलेंट डेवलपमेंट पर भी दोगुना काम किया है. हर साल करीब 53,000 क्लाउड सर्टिफिकेशन हासिल करने के साथ हाइपरस्केलर प्लेटफॉर्म ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आकर्षित किया है.' इसके साथ ही अब टोटल ऑर्गेनिक टैलेंट डेवलपमेंट 1 लाख 10 हजार को पार कर गया है.
उन्होंने बताया कि "चौथी तिमाही में प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स यानी PAT 14.8 फीसदी उछाल के साथ 11392 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.9 फीसदी उछाल के साथ 59162 करोड़ रुपए रहा."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

