टेक

Google Play Store पर चार घंटे के भीतर वापस आया Paytm, नीतियों के उल्लंघन के चलते हटाया गया था

गूगल प्ले स्टोर (Google Playstore) ने पॉलिसी उल्लंघन का हवाला देते हुए Paytm और Paytm First Games को अपने ऐप स्टोर हटा दिया था. लेकिन गूगल प्ले स्टोर से हटाए जाने के महज 4 घंटे बाद फिर से पेटीएम पर लगाए गए बैन को हटा दिया है. इस बात की जानकारी खुद पेटीएम ने अपने अधिकारिक ट्वीटर काउंट के मध्य से दी है. पेटीएम ने ट्वीट कर कहा है कि And we're back! यानी और हम वापस आ गए. इससे पहले गूगल प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद पेटीएम ने ट्वीट में कहा था, पेटीएम की ऐंड्रॉयड ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर नए डाउनलोड्स या अपडेट्स के लिए अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है. यह जल्द ही फिर से उपलब्ध होगी. आपका सारा पैसा बिल्कुल सेफ है और आप अपना पेटीएम ऐप नॉर्मल तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

Google Play Store पर चार घंटे के भीतर वापस आया Paytm, नीतियों के उल्लंघन के चलते हटाया गया था
पेटीएम ऐप (Photo Credits: Facebook)

गूगल प्ले स्टोर (Google Playstore) ने पॉलिसी उल्लंघन का हवाला देते हुए Paytm और Paytm First Games को अपने ऐप स्टोर हटा दिया था. लेकिन गूगल प्ले स्टोर से हटाए जाने के महज 4 घंटे बाद फिर से पेटीएम पर लगाए गए बैन को हटा दिया है. इस बात की जानकारी खुद पेटीएम ने अपने अधिकारिक ट्वीटर काउंट के मध्य से दी है. पेटीएम ने ट्वीट कर कहा है कि And we're back! यानी और हम वापस आ गए. इससे पहले गूगल प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद पेटीएम ने ट्वीट में कहा था, पेटीएम की ऐंड्रॉयड ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर नए डाउनलोड्स या अपडेट्स के लिए अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है. यह जल्द ही फिर से उपलब्ध होगी. आपका सारा पैसा बिल्कुल सेफ है और आप अपना पेटीएम ऐप नॉर्मल तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

वहीं, महज 4 घंटे के भीतर से अब फिर से गूगल प्ले स्टोर पेटीएम उपलब्ध हो गया है. जिसके बाद यूजर्स में खुशी है. बता दें कि गूगल ने प्ले स्टोर से हटाने के बाद जानकारी देते हुए कहा था कि "हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेल सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित गैंबलिंग ऐप्स का समर्थन नहीं करते हैं.

पेटीएम का ट्वीट:- 

बयान में आगे कहा गया है कि, हमारी पॉलिसी में यह भी शामिल है कि क्या कोई ऐप उपभोक्ताओं को बाहरी वेबसाइट की ओर ले जाता है जो उन्हें असली पैसे या नकद पुरस्कार जीतने के लिए भुगतान किए गए टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता है, यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है.

जिसके बाद से गूगल प्ले स्टोर पर Paytm और Paytm First Games नहीं दिख रहे थे. लेकिन इस दौरान Paytm की अन्य सभी मोबाइल एप्लिकेशन Paytm for Business, Paytm Money, Paytm Mall और अन्य - अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).