टेक

Instagram Down! इंस्टाग्राम में आई गड़बड़ी? यूजर्स ने अकाउंट हैक होने की शिकायत की, बिना कारण कई Accounts सस्पेंड

इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को अचानक चेतावनी दी गई है कि उनके खाते बंद होने वाले हैं. कई यूजर्स ने अलर्ट की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

Instagram Down! इंस्टाग्राम में आई गड़बड़ी? यूजर्स ने अकाउंट हैक होने की शिकायत की, बिना कारण कई Accounts सस्पेंड

Instagram Down: इंस्टाग्राम यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसके यूजर्स का कहना है कि उनके अकाउंट को बिना किसी स्पष्टीकरण के अचानक सस्पेंड (Instagram Accounts Suspends) किया जा रहा है. उपयोगकर्ताओं ने एक चेतावनी संदेश जारी किए जाने की सूचना दी है.

यूजर्स को मिल रही चेतावनी

इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को अचानक चेतावनी दी गई है कि उनके खाते बंद होने वाले हैं. कई यूजर्स ने अलर्ट की तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें कहा गया है कि "आज, 31 अक्टूबर के अंत तक उनके खाते निलंबित कर दिए जाएंगें. खाते के मालिक के पास निर्णय से असहमत होने के लिए 30 दिन हैं.

इंस्टाग्राम ने इस समस्या के लिए अपने यूजर्स से माफी मांगी है.  कंपनी ने कहा "हमें पता है कि आप में से कुछ को अपने Instagram अकाउंट ओपन करने में समस्याएं आ रही हैं. हम इसे देख रहे हैं और असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं. इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).