Cisco Layoffs: सिस्को में 4,000 कर्मचारियों की छंटनी, शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद AI पर फोकस बढ़ाने के लिए लिया फैसला

दिग्गज नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा कंपनी सिस्को (Cisco) ने अपने कार्यबल में 5 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है. कंपनी AI-आधारित पुनर्गठन के तहत लगभग 4,000 नौकरियां कम करेगी, जबकि इसी तिमाही में कंपनी के राजस्व और लाभ में बड़ी बढ़त दर्ज की गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Cisco Layoffs 2026:  दिग्गज टेक कंपनी सिस्को (Cisco) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक अपने कुल कार्यबल में से लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी (Layoffs of 4,000 Employees) करने की घोषणा की है.  यह कटौती कंपनी के कुल कर्मचारी आधार के 5 प्रतिशत से भी कम है. सिस्को के सीईओ चक रॉबिन्स (Chuck Robbins) ने तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद एक ब्लॉग पोस्ट में इस पुनर्गठन की जानकारी दी. कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को आज, 14 मई से सूचित करना शुरू कर देगी. यह भी पढ़ें: Adda247 में बड़ी छंटनी, आईपीओ की तैयारी के बीच स्टार्टअप ने 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

AI और रणनीतिक निवेश पर जोर

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम भविष्य की तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सिलिकॉन, ऑप्टिक्स और सुरक्षा में रणनीतिक निवेश को बढ़ाने के लिए उठाया गया है. रॉबिन्स के अनुसार, सिस्को अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो विकास को गति देंगे और नवाचार को बढ़ावा देंगे.

प्रभावित कर्मचारियों के लिए कंपनी ने प्लेसमेंट सेवाओं और अन्य संसाधनों के माध्यम से सहायता देने का वादा किया है. सिस्को का दावा है कि उसके प्लेसमेंट प्रोग्राम में शामिल होने वाले 75 प्रतिशत प्रतिभागी नई भूमिका खोजने में सफल रहते हैं.

तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजे

छंटनी की खबर ऐसे समय में आई है जब सिस्को ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है:

AI इंफ्रास्ट्रक्चर बना ग्रोथ इंजन

सिस्को के कोर बिजनेस में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है. नेटवर्किंग उत्पाद ऑर्डर्स में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि डेटा सेंटर स्विचिंग ऑर्डर्स में 40% की बढ़त दर्ज की गई.

विशेष रूप से, AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के लिए विकास का मुख्य स्रोत बनकर उभरा है. इस वित्त वर्ष में अब तक कंपनी को 5.3 अरब डॉलर के AI इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिले हैं. इसी के चलते सिस्को ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने AI ऑर्डर लक्ष्य को 5 अरब डॉलर से बढ़ाकर 9 अरब डॉलर कर दिया है.

Share Now