डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे के सुधार के साथ 74.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में मजबूती के रुख, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और विदेशी निधियों के सतत निवेश के कारण रुपये को समर्थन मिला.
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के बीच बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी दर्शाता 74.94 पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.93 पर मजबूत खुला. कारोबार के दौरान यह 74.83-74.95 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.94 पर बंद हुआ.
बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में मजबूती के रुख, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और विदेशी निधियों के सतत निवेश के कारण रुपये को समर्थन मिला.
तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स में आरंभ में 452 अंकों की तेजी आई लेकिन अंत में यह 24.58 अंक की नरमी के साथ 37,663.33 अंक पर बंद हुआ.
संबंधित खबरें
Sensex Update Today: ईरान पर हमलों के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा; निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
Best Penny Stocks 2026: 10 रुपए तक के ये पेनी स्टॉक्स कर सकते हैं मालामाल, यहां कब खरीदें और कितना समय होल्ड करें
Why Gold and Silver Prices Are Falling? सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, कीमती धातुओं के दाम अचानक लुढ़कने के मुख्य कारण
Shadab Jakati-Iram Controversy: ‘10 रुपए वाला बिस्किट’ फेम इन्फ्लुएंसर के रील पार्टनर ने पति खुर्शीद के गंभीर आरोपों के बाद रिश्ते पर दी सफाई (Watch Video)
\