Strategy

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे के सुधार के साथ 74.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में मजबूती के रुख, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और विदेशी निधियों के सतत निवेश के कारण रुपये को समर्थन मिला.

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे के सुधार के साथ 74.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Dreamstime.com)

अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के बीच बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी दर्शाता 74.94 पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.93 पर मजबूत खुला. कारोबार के दौरान यह 74.83-74.95 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.94 पर बंद हुआ.

बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में मजबूती के रुख, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और विदेशी निधियों के सतत निवेश के कारण रुपये को समर्थन मिला.

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स में आरंभ में 452 अंकों की तेजी आई लेकिन अंत में यह 24.58 अंक की नरमी के साथ 37,663.33 अंक पर बंद हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).