सोने में 1,365 रुपये , चांदी में 5,972 रुपये का उछाल

पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर कमजोर होने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंताओं के बढ़ने के कारण सोने की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गयी है.

सोने की कीमत (Photo Credits: IANS)

वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के संकेत से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,365 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 56,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. चांदी भी 5,972 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 72,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो मंगलवार को 66,754 रुपये पर बंद हुई थी.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस और विदेशी विनिमय प्रभाग के प्रमुख किशोर नारने ने कहा‘ सोना और चांदी इस साल अब तक सबसे ज्यादा प्रतिफल देने वाली सम्पत्ति है. इनमें इस साल क्रमश: 40 प्रतिशत 50 प्रतिशत लाभ दिया है.’’ उनका कहना है कि केंद्रीय बैंकों की उदार मौद्रिक नीति, व्यापार युद्ध की चिंता और कोराना वायरस के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति को लेकर व्यापार चिंता जैसे कारक कुछ मजबूत बुनियादी कारक है जिनसे दोनों महंगी धातुओं का बाजार लगातार चढ़ रहा है.

पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर कमजोर होने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंताओं के बढ़ने के कारण सोने की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट