क्रिकेट

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने की थी रेसिस्टर, जानें छंटनी के बाद कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली

नीलामी में 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की बोली लगेगी. बीसीसीआई ने नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 1525 खिलाड़ियों की छंटनी के बाद 409 खिलाड़ी कर दी गई है. जिसकी बोली लगेगी

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने की थी रेसिस्टर, जानें छंटनी के बाद कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली
WPL (Photo Credits; @WomenCricLive/Twitter)

13 फरवरी (सोमवार) को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी होनी तय हो गई है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रशंसकों को भारत में महिला टी20 फ्रेंचाइजी लीग मिल गई है और टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं. टीम नीलामी के बाद खिलाड़ियों की नीलामी का समय आ गया है. महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खिलाड़ीयों का ऑक्शन एक मेगा ऑक्शन होगा. नीलामी में 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की बोली लगेगी. बीसीसीआई ने नीलामी के लिए पंजीकृत कुल 1525 खिलाड़ियों की छंटनी के बाद 409 खिलाड़ी कर दी गई है. जिसकी बोली लगेगी. यह भी पढ़ें: यहां जानें कब होगी महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों पर पैसो की बारिश, ऑक्शन से पहले पढ़ें इससे जुड़े नियम, टीम का पर्स, स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स

बीसीसीआई ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च 2023 तक मुंबई में खेला जाना तय हुआ है. इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में  कुल 22 मैच खेले जाएंगे.

409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 8 सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं. कुल कैप्ड खिलाड़ी 202, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 सहयोगी देशों से हैं.

पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.

एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिआंड्रा डॉटिन जैसे कुछ नामों के साथ 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य के तहत खुद को स्लॉट किया है. ऑक्शन लिस्ट में 30 खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है.

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और अंडर-19 टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान शैफाली वर्मा उन कुछ भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने WPL के पहले संस्करण की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 50 लाख रुपये के उच्चतम ब्रैकेट में अपना पंजीकरण कराया है. प्रीमियर लीग में 24 खिलाड़ियों ने उच्चतम ब्रैकेट में पंजीकृत किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).