Women's IPL 2023: महिला IPL के चलते पाकिस्तान को टालनी पड़ी T20 लीग टूर्नामेंट, अब सितम्बर में आयोजित होने की सम्भावना

पाकिस्तान को अपनी महिला टी20 लीग को सितंबर में स्थानांतरित करना पड़ा क्योंकि महिला आईपीएल मार्च में शुरू होनी है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान महिला टी20 लीग में भी महिला आईपीएल की तरह ही 5 फ्रेंचाइजी टीमें होंगी.

Women's IPL Auction ( Photo Credit: Twitter)

महिला आईपीएल इस बार 2023 में होने वाले आईपीएल से पहले होने वाला है. इसके अलावा अगले महीने महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी. महिला आईपीएल की तैयारियों को देखकर पाकिस्तान बौखला गया है और उसे मजबूरन अपनी महिला टी20 लीग को स्थगित करना पड़ा है. हालांकि, पाकिस्तान महिला टी20 लीग के पहले सीजन का आयोजन अब मार्च की बजाय सितंबर में होने की सम्भावना व्यक्त की है. यह भी पढ़ें: विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 317 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

पाकिस्तान को अपनी महिला टी20 लीग को सितंबर में स्थानांतरित करना पड़ा क्योंकि महिला आईपीएल मार्च में शुरू होनी है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान महिला टी20 लीग में भी महिला आईपीएल की तरह ही 5 फ्रेंचाइजी टीमें होंगी.

जब रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थे, तब महिला टी20 लीग की शुरुआत हुई थी. हालांकि, पिछले साल के अंत में हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में तख्तापलट हुआ और रमीज राजा की जगह चेयरमैन की कुर्सी पर नजम सेठी बैठाये गए. अब पाकिस्तान के नए मैनेजमेंट ने सितंबर में महिला टी20 लीग के आयोजन का फैसला किया है. पहले लीग में केवल 4 टीमों के भाग लेने की योजना थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पहले सीजन में 5 टीमें होंगी.

आईपीएल के कुछ फ्रेंचाइजी महिला आईपीएल में टीम खरीदने में रूचि दिखाई है. जिनको फ्रेंचाइजी के लिए अलग बोली लगाते दिख सकते है. महिला आईपीएल का पहला सीजन 3 मार्च से शुरू होगा औए 26 मार्च तक आयोजित होगी, जिसके बाद पुरुष आईपीएल 10 अप्रैल से 29 मई तक होने की सम्भावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड