Tilak Varma Century: संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा ने भी ठोका शतक, टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार
Tilak Verma (Photo: X)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th T20I Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज यानी 15 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहानसबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. इस बीच चौथे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा ने भी महज 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 253/1.

तिलक वर्मा ने भी ठोका शतक: