फ्रेंच ओपन : नडाल की नजरें 11वें खिताब पर, सामने होंगे आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम

क्ले कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल ने शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है.

R̥afael Nadal(photo credits: IANS)

पेरिस: क्ले कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल ने शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. वह अपने 11वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिए आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से मुकाबला करेंगे. मौजूदा विजेता नडाल ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-6 अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. नडाल ने डेल पोट्रो को 6-4, 6-1, 6-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. यह मैच दो घंटे 14 मिनट तक चला.

डेल पोट्रो ने पहले सेट में कुछ हद तक नडाल का सामना किया लेकिन दूसरे सेट में नडाल पूरी तरह से अर्जेटीना के खिलाड़ी पर हावी रहे और 5-0 की बढ़त बनाए हुए थे. इस बीच पोट्रो एक प्वाइंट लेने में कामयाब रहे, लेकिन इससे आगे वह नहीं जा सके। तीसरे सेट में भी डेल पोट्रो लाल बजरी के बादशाह के सामने टिक नहीं सके और हार कर फाइनल में जाने से महरूम रह गए.

फाइनल में नडाल थीम से भिड़ेंगे. क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात देकर उलटफेर करने वाले इटली के टेनिस खिलाड़ी मार्को चेचेहिनाटो अपने विजयी क्रम को सेमीफाइनल से आगे नहीं ले जा पाए और थीम ने उनके सफर को सेमीफाइनल में ही रोक दिया. थीम ने पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है.

थीम ने चेचेहिनाटो को 7-5, 7-6 (12-10), 6-1 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. यह मैच दो घंटे 17 मिनट तक चला. पहले दो सेटों में इटली के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सातवीं सीड थीम को अच्छी टक्कर दी, लेकिन थीम से कमतर ही साबित हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें