क्रिकेट

T20 World Cup 2022: केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी- देखें Funny Memes

कल आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम्स वायरल होने लगे. ट्विटर पर #KLol भी ट्रेंड करने लगा. एक यूजर ने तो यहां तक ​​लिखा कि केएल राहुल पर बीसीसीआई जितना पैसा खर्च कर रहा है, वह व्यर्थ है. कुछ लोगों ने लिखा कि उन्होंने टी20 पावरप्ले में टेस्ट पारी खेली है.

T20 World Cup 2022: केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी- देखें Funny Memes
भारतीय सलामी बल्लेबाज KL राहुल ( Photo Credit: BCCI Twitter)

भारतीय टीम मौजूदा T20 विश्व कप में अपने शीर्ष क्रम के प्रदर्शन के वजह से काफ़ी समस्या से जूझती दिख रही है. उपकप्तान केएल राहुल का खराब फॉर्म टीम की सबसे बड़ी समस्या है. विश्व कप से पहले धीरे-धीरे फॉर्म में लौटते नजर आए राहुल टूर्नामेंट शुरू होते ही टीम के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गए है. पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ असफल होने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी  मात्र 9 रन बनाकर पावरप्ले में ही आउट हो रहे गए. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9-9 रन बनाए है. इस टूर्नामेंट में राहुल के स्ट्राइक रेट पर भी सवालिया निशान लग गए है. उन्होंने इस मेगा टूर्नामेंट में अब तक 34 गेंदें खेली हैं और सिर्फ 22 रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान दिनेश कार्तिक को लगी चोट, अगले मैच में ऋषभ पंत की हो सकती है वापसी

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खराब शुरुआत की और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया. पर्थ में हुए इस मैच में उन्होंने पहला ओवर मेडन डाला और वहीं से टीम इंडिया पर दबाव आ गया. इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा क्योंकि आधी टीम 49 रन पर पवेलियन लौट गई थी.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

प्रशंसकों ने केएल राहुल को लताड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उनके लगातार सिंगल डिजिट रन बनाकर आउट होने से टीम को भारी नुकसान उठाना पद रहा है, कल आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम्स वायरल होने लगे. ट्विटर पर #KLol भी ट्रेंड करने लगा. एक यूजर ने तो यहां तक ​​लिखा कि केएल राहुल पर बीसीसीआई जितना पैसा खर्च कर रहा है, वह व्यर्थ है. कुछ लोगों ने लिखा कि उन्होंने टी20 पावरप्ले में टेस्ट पारी खेली है. कुछ लोगो ने दीपक हूड्डा को भी लपेटे में ले लिया.

ट्वीट देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).