Mohammad Siraj Gets Emotional: राष्ट्रगान गाते समय भावुक हो गए मोहम्मद सिराज, फैंस समेत दिग्गजों ने सराहा

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच से पहले राष्ट्रगान गाते समय भावुक हो गए.

मोहम्मद सिराज (Photo Credits: BCCI)

सिडनी, 7 जनवरी: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) गुरुवार को सिडनी (Sydney) क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच से पहले राष्ट्रगान गाते समय भावुक हो गए. सिराज ने अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रोक नहीं पाए. बाद में वह दोनों हाथों से आंसू पोंछते हुए नजर आए. इसका एक छोटा वीडियो क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaafer) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "अगर मैदान पर दर्शक हो या कम दर्शक हो, फिर भी भारत के लिए खेलने से बड़ी प्ररेणा कुछ नहीं हो सकती. एक महान खिलाड़ी ने कहा था कि, आप दर्शकों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हो."

मोहम्मद कैफ ने भी सिराज को सराहा.

सिराज ने मेलबर्न (Melbourne) क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट से खेल के लंबे प्रारूप में पदार्पण किया था और पांच विकेट ले कर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी.

भारतीय टीम नवंबर में आस्ट्रेलियाई आई थी. इसके तकरीबन एक सप्ताह बाद ही सिराज के पिता का निधन हो गया था. उन्हें भारत लौटने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने आस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Live Toss And Scorecard: सिडनी में भारत महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

AUSW vs INDW, 1st T20I 2026 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\