क्रिकेट

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरनमप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड एलिस पेरी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक लेकर गई.

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st T20I Live Toss And Scorecard Update: आज यानी 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में भारत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) संभाल रही हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: Recap Of Past India vs Pakistan T20 Matches: महामुकाबले से पहले जानिए भारत-पाकिस्तान के पिछले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का पूरा हिसाब-किताब

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम मजबूत बल्लेबाजी क्रम के दम पर चुनौती पेश करेगी. स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं.

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, एलिस पेरी, एशले गार्डनर और डार्सी ब्राउन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरनमप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड एलिस पेरी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 68 रन तक लेकर गई.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 18 ओवरों में महज 133 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जॉर्जिया वेयरहम ने 19 गेंदों पर चार चौके लगाए. जॉर्जिया वेयरहम के अलावा फोएबे लिचफील्ड ने 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. अरुंधति रेड्डी के अलावा रेणुका सिंह ठाकुर और श्री चरणी ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 133/10, 18 ओवर (बेथ मूनी 5 रन, जॉर्जिया वोल 18 रन, फोएबे लिचफील्ड 26 रन, एलिस पेरी 20 रन, एशले गार्डनर 4 रन, जॉर्जिया वेयरहम 30 रन, एनाबेल सदरलैंड 3 रन, निकोला केरी 12 रन, सोफी मोलिनेक्स नाबाद 6 रन, किम गर्थ 2 रन और डार्सी ब्राउन 1 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अरुंधति रेड्डी 4 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर 2 विकेट, क्रांति गौड़ 1 विकेट, दीप्ति शर्मा 1 विकेट और श्री चरणी 2 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2026 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).