Ind vs Eng 1st Test 2021: अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले नौवें बल्लेबाज बने रूट

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं.

जो रूट (Photo Credit: Twitter)

चेन्नई, 5 फरवरी : इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने यह उपलब्धि यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में मेजबान भारत के साथ शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन हासिल की. रूट ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया.

रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 1st Test 2021: चेन्नई में टीम इंडिया की सधी शुरुवात, इंग्लैंड ने लंच तक गंवाए अपने दो विकेट, पढ़ें स्कोर

रूट साथ ही पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है. रूट के टेस्ट करियर का यह अब तक का 20वां और इस साल तीसरा शतक है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स