रोमन रेंस ने छोड़ी यूनिवर्सल चैंपियनशिप, इस खतरनाक बीमारी से हैं पीड़ित

रोमन रेंस के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. इस हफ्ते की रॉ में रोमन रेंस ने एक ऐसी घोषणा की जिसने सबको हैरान कर दिया. रोमन रेंस ने बताया कि वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ रहे हैं

रोमन रेंस (Photo Credits: Facebook)

रोमन रेंस के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. इस हफ्ते की रॉ में रोमन रेंस ने एक ऐसी घोषणा की जिसने सबको हैरान कर दिया. रोमन रेंस ने बताया कि वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ रहे हैं. उन्हें एक घातक बीमारी हुई है और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है. दर्शकों को रोमन रेंस का लड़ने का अंदाज बेहद पसंद आता था. जब उन्होंने यह घोषणा की, तब बहुत से लोगों की आंखें नम हो गई. रोमन ने कहा कि, " मैं आप सभी से क्षमा मांगना चाहता हूं. साल में कई दफा मैं यहां पर आता हूं और बहुत सी चीजें बोलता हूं. हर हफ्ते आकर चैंपियन की तरह लड़ता हूं. यह सब सच नहीं है."

रोमन ने आगे कहा कि, "मेरा असली नाम जो है और मैं leukemia नामक बीमारी से पीड़ित हूं. पिछले 11 साल से मुझे यह बीमारी है. अब वह वापिस आ गई है. मैं अब अपना काम पूरा नहीं कर सकूंगा. इस वजह से मैं यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ रहा हूं."

इसके बाद रोमन रेंस ने फैन्स को धन्यवाद भी कहा. जवाब में फैन्स ने भी उन्हें शुक्रिया कहा. रोमन ने वापिसी करने की भी बात की. इसके बाद वह अपनी बेल्ट रिंग में छोड़कर वहां से चले गए. सेथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज को भी इस दौरान भावुक होते हुए देखा गया. उन्होंने उन्हें गले लगाकर अलविदा कहा.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी