रिजवान के नाबाद 78, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की 50 गेंदों में नाबाद 78 रन की शानदार पारी और मोहम्मद वसीम (24 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज में बांग्लादेश को शुक्रवार को 21 रन से हरा दिया.

Mohammad Rizwan

क्राइस्टचर्च, 7 अक्टूबर : सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की 50 गेंदों में नाबाद 78 रन की शानदार पारी और मोहम्मद वसीम (24 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज में बांग्लादेश को शुक्रवार को 21 रन से हरा दिया.

पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को आठ विकेट पर 146 रन पर रोक दिया. मात्र 50 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाने वाले रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. रिजवान का पिछले आठ टी20 मैचों में यह छठा अर्धशतक था. इस सीरीज की तीसरी टीम न्यूजीलैंड है. यह भी पढ़ें : Australia vs West Indies 2nd T20I 2022 Live Streaming Online: AUS बनाम WI क्रिकेट मैच का मुफ्त लाइव प्रसारण टीवी पर कब और कहाँ देखें-जानें

पाकिस्तान की पारी में शान मसूद ने 31 और बाबर आजम ने 22 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए यासिर अली ने नाबाद 42 और लिटन कुमार दास ने 35 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की तरफ से वसीम ने 24 रन पर तीन विकेट और मोहम्मद नवाज ने 25 रन पर दो विकेट हासिल किये. पाकिस्तान का सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड से शनिवार को मुकाबला होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी