IND vs AUS, Champions Trophy 2025 Semi Final: काशी के घाटों पर रंगोली बनाकर टीम इंडिया के जीत के लिए की गई गंगा आरती और दुग्धाभिषेक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर काशी में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है. सुबह से ही काशी के घाटों पर महिलाएं और पुरुष रंगोली बना कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, और साथ ही मां गंगा की पूजा अर्चना भी जोरों से हो रही है.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

वाराणसी, 4 मार्च : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर काशी में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है. सुबह से ही काशी के घाटों पर महिलाएं और पुरुष रंगोली बना कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, और साथ ही मां गंगा की पूजा अर्चना भी जोरों से हो रही है.

इस मौके पर काशी के लोग मां गंगा की आरती कर रहे हैं और साथ ही महादेव से भी टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं. काशी की गलियों और घाटों पर उत्सव का माहौल है, जहां हर कोई अपने तरीके से भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना कर रहा है. लोग भारतीय टीम के समर्थन में नारे लगा रहे हैं और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता है. किरण पांडे ने कहा कि हम लोगों में मैच को लेकर उत्साह है. हम इंडिया टीम की जीत की कामना करते हैं. हम मां गंगे की शरण में हैं. हमें उम्मीद है कि इंडिया टीम जीत दर्ज करेगी. यह भी पढ़ें : IND vs AUS, Champions Trophy 2025 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारत के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, हारे लगातार 13 टॉस

रेणु जायसवाल ने कहा कि इंडिया का प्रदर्शन अभी तक का अच्छा रहा है. हमें उम्मीद है कि हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे. विराट कोहली से हम लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. मां गंगा से प्रार्थना है कि इंडिया टीम जीत दर्ज करे. आज हम लोग पूरे उत्साह से मैच देखेंगे. रश्मि साहू ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला बहुत ही महत्वपूर्ण है और काशी में हम सभी लोग मां गंगे की शरण में हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी. काशी के लोग अपने तरीके से इस महत्वपूर्ण मैच के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रहे हैं, ताकि टीम इंडिया विजयी हो.

रंगोली आर्टिस्ट चांदनी विश्वकर्मा ने कहा कि यह मुकाबला हमारे लिए बहुत खास है. हम सब टीम इंडिया के समर्थन में रंगोली बना रहे हैं, ताकि हमारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचे. हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम इस सेमीफाइनल में जीत हासिल करेगी. नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करे. आज हम लोग पूरे उत्साह के साथ मैच देखेंगे और भारतीय टीम को पूरी तरह से समर्थन देंगे. काशीवासियों का दिल हमेशा टीम इंडिया के साथ है, और हम सभी की शुभकामनाएं टीम के साथ हैं.

Share Now

Tags

Australia Cricket Team australia national cricket team Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Australia vs India Australia vs Team India Australia vs Team India Details Axar Patel Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Streaming Champions Trophy 2025 Live Telecast Champions Trophy 2025 Semi Final Champions Trophy 2025 Semi Final Records Champions Trophy Semi-Final Cricket Prediction Dubai Cricket Stadium ICC ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Semi Final ICC Champions Trophy Live Telecast ICC चैंपियंस ट्रॉफी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 Ind IND vs AUS IND vs AUS 2025 IND vs AUS 2025 Semi Final Records IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi Final Stats Ind vs Aus Live IND vs AUS Live Streaming IND vs AUS Live Telecast India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team India v/s Australia India vs Australia India vs Australia Live India vs Australia Live Streaming India vs Australia Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Semi Final Match Team India TRAVIS HEAD आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम क्रिकेट भविष्यवाणी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल ज्योतिषी सुमित बजाज टीम इंडिया ट्रेविस हेड दुबई क्रिकेट स्टेडियम भारत भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\