Rahkeem Cornwall Scores Double Century in T20: रहकीम कोर्नवाल ने 77 गेंदों पर नाबाद 205 रन ठोके
कोर्नवाल के नाबाद 205 रन के अलावा स्टीवन टेलर ने 53 और समी असलम ने नाबाद 53 रन बनाये। अटलांटा फायर ने 20 ओवर में 326 रन बनाये जिसके जवाब में स्क्वायर डाइव आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी.
वेस्ट इंडीज के आलराउंडर रहकीम कोर्नवाल ने अमेरिका में एक टी20 टूर्नामेंट में मात्र 77 गेंदों में नाबाद 205 रन ठोक डाले जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल थे. अटलांटा ओपन टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अटलांटा फायर की तरफ से खेलते हुए कोर्नवाल ने अपने दोहरे शतक से अपनी टीम को 172 रन से जीत दिलाई. यह भी पढ़ें: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स, डीडी फ्री डिश और दूरदर्शन पर उपलब्ध है कि नहीं - जानें
जाने माने आंकड़ेबाज मोहनदास मेनन ने गुरूवार सुबह यह खबर ट्वीट की। उन्होंने लिखा, "वेस्ट इंडीज के रहकीम कोर्नवाल ने मात्र 77 गेंदों पर नाबाद 205 (स्ट्राइक रेट 266.23) ठोके ,जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल थे। विजेता टीम को 75,000 डॉलर उपलब्ध हैं.''
कोर्नवाल के नाबाद 205 रन के अलावा स्टीवन टेलर ने 53 और समी असलम ने नाबाद 53 रन बनाये। अटलांटा फायर ने 20 ओवर में 326 रन बनाये जिसके जवाब में स्क्वायर डाइव आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

