IND vs BAN Test Series: आर. अश्विन ने श्रीलंकाई प्रशंसक के ट्वीट पर मजाकिए अंदाज में कसा तंज, देखें Tweet
आर आश्विन ( Photo Credit: Twitter)

मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. भारत ने शुरू में महत्वपूर्ण विकेट गंवाकर एक समय मुश्किल में आ गयी था, अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को फिनिशिंग लाइन तक लेकर गए. जब वह क्रीज पर आए, तो मोमिनुल हक ने शॉर्ट लेग पर उनका आसान कैच छोड़ दिया और इस तरह ऑलराउंडर को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया. श्रीलंका के एक प्रशंसक ने इस मामले को ट्विटर पर उठाया और अश्विन से ट्विटर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोमिनुल हक को सौंपने के लिए कहा, भारत 89 रनों पर ढेर हो जाता. आश्विन ने इसको मजाकिए अंदाज में जबाब दिया. और कहा- अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता है तो तुम्हे दुसरे काम की तलाश करना पड़ता.

ट्वीट देखें: