खेल

Pro Kabaddi 2019: यूपी योद्धा ने पुणेरी पल्टन को 35-30 से हराया

प्रो कबड्डी में आज खेले गए 61वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पल्टन को 35-30 हरा दिया. बता दें कि यूपी ने अपने रेडर्स के दमदार खेल के दम पर पुणेरी के डिफेंस को पूरी तरह से चित कर दिया. यूपी ने मैच की शुरुआत से ही खेल में अपना दबदबा कायम रखा.

Pro Kabaddi 2019: यूपी योद्धा ने पुणेरी पल्टन को 35-30 से हराया
UP Yoddha vs Puneri Paltan (Photo Credits: @ProKabaddi)

नई दिल्ली. प्रो कबड्डी में आज खेले गए 61वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पल्टन को 35-30 हरा दिया. बता दें कि यूपी ने अपने रेडर्स के दमदार खेल के दम पर पुणेरी के डिफेंस को पूरी तरह से चित कर दिया. यूपी ने मैच की शुरुआत से ही खेल में अपना दबदबा कायम रखा. पहले हाफ के अंत में यूपी के पास 16-9 की लीड थी. वही इस सीजन में ये यूपी की चौथी जीत है, इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर आ गई है.

ज्ञात हो कि आज के मैच में पुणेरी पल्टन की रक्षा पंक्ति बुरी तरह से नाकाम रही, जिसका यूपी के रेडर्स ने जमकर फायदा उठाया. मैच के 32वें मिनट तक यूपी ने पुणेरी को दो बार ऑलआउट करके मैच को पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया था. यूपी के खिलाड़ियों ने इस बढ़त को आखिर तक कायम रखा और जीत हासिल की. यह भी पढ़े-Pro Kabaddi 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हराया

जानकारी के लिए बताना चाहते है कि पुणेरी पल्टन का अगला मुकाबला 30 अगस्त को तेलुगु टाइटंस से है. वहीं यूपी योद्धा का अगला मैच 1 सितंबर को बंगाल वॉरियर्स से है.

वही अन्य एक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को बंगाल वॉरियर्स को 36-33 से हरा दिया. हरियाणा स्टीलर्स के लिए विकास कंडोला ने मैच में 11 प्वाइंट्स हासिल किए .

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).