Paris Olympics 2024 के तैयारियों की खुली पोल! अमेरिकी Coco Gauff ने ओलंपिक विलेज की ख़राब स्थिति पर जताई चिंता, कई खिलाड़ी ने फैसिलिटी छोड़ पहुंचें होटल, देखें वीडियो
Coco Gauff

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 लगातार चर्चा में है. इसमें सिर्फ़ एथलीट ही नहीं बल्कि खेल गांव की खराब सुविधाएं और उद्घाटन समारोह का ड्रामा भी चर्चा में है. यूएसए की टेनिस स्टार और उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक कोको गॉफ़ ने हाल ही में अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें खराब स्थितियों को दिखाया है. उन्होंने एक प्रशंसक के जवाब पर भी टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि उनके कुछ साथियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना है. वे खेल गांव छोड़ चुके हैं. गॉफ़ ने कहा कि वह उन 10 एथलीटों में से एक हैं जो सिर्फ़ दो बाथरूम शेयर कर रहे हैं.

वीडियो देखें:

पोस्ट देखें: