मेरा ओवर इंग्लैंड के लिए भारी पड़ा: मोईन अली

पाकिस्तान से दूसरे टी20 में 10 विकेट से करारी हार झेलने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने कहा कि उनका ओवर इंग्लैंड के लिए भारी पड़ा.

मोईन अली (Photo Credits: Twitter?IPL)

कराची, 23 सितम्बर : पाकिस्तान से दूसरे टी20 में 10 विकेट से करारी हार झेलने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने कहा कि उनका ओवर इंग्लैंड के लिए भारी पड़ा. अपनी टीम के 199/5 के अच्छे स्कोर के बचाव में अली 13वें ओवर में खुद को लाये लेकिन उनके इस ओवर में तीन छक्कों सहित 21 रन पड़े. पाकिस्तान ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान बाबर आजम ने 66 गेंदों पर नाबाद 110 और मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाये.

मोईन अली ने मैच के बाद कहा, "सच पूछिए तो मुझे लगा मेरे ओवर की वजह से ही हम हारे. वह उस समय एक दांव था कि शायद मेरे खिलाफ बड़े शॉट लगाने की फिराक में हमें कोई विकेट मिल जाए. ऐसा हुआ नहीं और मैच पाकिस्तान के पाले में चला गया." उन्होंने कहा, "मेरे ओवर के बाद उनकी लय बदल गयी. इस ओवर से उन्हें आत्मविश्वास मिला और उसके बाद उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया. मुझे लगता है कि मेरे ओवर से इंग्लैंड ने मैच गंवा दिया." यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच टिकटों के लिए जिमखाना ग्राउंड पर फिर अफरातफरी

मोईन ने पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के बारे में कहा, "मुझे पता है कि उनको उनके स्ट्राइक रेट पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ता है, पर मैंने कभी उन्हें अत्यधिक धीमा खेलते नहीं देखा है. आज रिजवान ने जबरदस्त शुरूआत की और जब बाबर लय में आए तो उन्हें पकड़ना असंभव हो गया. यह दोनों बेहतरीन बल्लेबाज हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\