Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट की आगामी सीज़न के लिए कार्यक्रम की घोषणा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट अपने आगामी सीज़न के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, यह सीज़न छह शहरों में खेला जाना है, जिनमें से पांच कोलकाता, नई दिल्ली, कटक, लखनऊ और जोधपुर हैं. प्ले-ऑफ के लिए स्थान की घोषणा अभी बाकी है. 16 से 18 सितंबर तक ईडन गार्डन, कोलकाता में तीन मैचों खेला जायेगा

इस साल सितंबर में होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट अपने आगामी सीज़न के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, यह सीज़न छह शहरों में खेला जाना है, जिनमें से पांच कोलकाता, नई दिल्ली, कटक, लखनऊ और जोधपुर हैं. प्ले-ऑफ के लिए स्थान की घोषणा अभी बाकी है.  16 से 18 सितंबर तक ईडन गार्डन, कोलकाता में तीन मैचों खेला जायेगा, जिसमें एक स्पेशल मैच भी शामिल है, जो भारतीय महाराजाओं और वर्ल्ड लेजेंड्स के बीच भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में खेला जायेगा. जोधपुर और लखनऊ में दो मैचों में बाकि सभी मैदानों में तीन-तीन मैच होंगे. यह भी पढ़ें: एशिया कप में ये तीन भारतीय गेंदबाज जो विरोधियो के लिए खतरनाक साबित हो सकते है

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ, रमन रहेजा ने कहा, "हमारे प्रशंसकों और दर्शकों के लिए इंतजार खत्म हो गया है, ऑनलाइन टिकटों की उपलब्धता के लिए हम जल्द ही तारीखों के साथ अपने टिकटिंग पार्टनर की घोषणा कर रहे हैं  वे schedule के हिसाब से मैचों की योजना बना सकते हैं. . इस नए प्रारूप में 10 देशों के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की के साथ खेला जायेगा, मुझे यकीन है कि प्रशंसकों को इस साल पिच पर शक्तिशाली प्रदर्शन और एक शानदार सीजन का अनुभव होगा."

उन्होंने आगे कहा, "हमें आगामी सीज़न के लिए पाकिस्तान से कोई खिलाड़ी नहीं मिल रहा है, हम जल्द ही ड्राफ्ट में कुछ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल करेंगे, हमारे सभी दिग्गज हमारे साथ एक पूरा सीजन खेलेंगे और किसी अन्य लीग के लिए कोई भी मैच मिस नहीं करेंगे, इस सीजन के फाइनल मैच के लिए हम देहरादून में खेलने के बारे में सोच रहे है.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा, "हम इन शानदार क्रिकेट मैदानों में क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए आ रहे हैं इस त्योहारी सीजन में हम पहले लीजेंड्स लीग क्रिकेट खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले शीर्ष दिग्गजों के साथ क्रिकेट कार्निवल पेश करेंगे" कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, कटक और जोधपुर लीग में चुने गए शहर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Tigers vs Konark Suryas Odisha LLC 2026 Semi-Final Live Streaming: इंडिया टाइगर्स बनाम कोणार्क सूर्यस ओडिशा के बीच आज खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

INDC vs SAC WCL 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को 88 रनों से हराया, एबी डिविलियर्स के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mumbai Beat Gujarat, WPL 2025 Eliminator Match Scorecard: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह, दिल्ली कैपिटल्स से होगा खिताबी जंग; यहां देखें MI W बनाम GG W मैच का स्कोरकार्ड

Southern Super Stars Beat Konark Suryas Odisha, LLC 2024 Final Match Scorecard: सुपर ओवर में साउदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को हराया, लीजेंड्स लीग क्रिकेट का टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड