NZ vs Pak: जेमीसन ने पाक पर बरपाया कहर, बल्लेबाजों ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को रौंदने के करीब

पाकिस्तान ने पहली पारी में 362 रन से पिछड़ने के बाद चौथे दिन चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 134 रन बनाये थे और उसे अब भी पारी की हार से बचने के लिये 228 रन चाहिए.

प्रतिकात्मक तस्वीर ( photo credit : twitter )

पाकिस्तान ने पहली पारी में 362 रन से पिछड़ने के बाद चौथे दिन चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 134 रन बनाये थे और उसे अब भी पारी की हार से बचने के लिये 228 रन चाहिए. पाकिस्तान (Pakistan) के पहली पारी के 297 रन के जवाब में न्यूजीलैंड (New zealand) ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रन पर समाप्त घोषित की थी पहली पारी में 69 रन देकर पांच विकेट लेने वाले जेमीसन ने 33 रन देकर पांच विकेट लिये हैं. इस तरह से वह मैच में 102 रन देकर 10 विकेट ले चुके हैं. उनके छह टेस्ट मैच (Test match) के करियर में यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने मैच में 10 विकेट लिये. जेमीसन को मुख्य तौर पर बल्लेबाज माना जाता था जो कभी कभार गेंदबाजी कर लेता था लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया और न्यूजीलैंड की पिचों पर उछाल हासिल करने की अपनी क्षमता के कारण उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीमों को परेशानी में डाला.

जेमीसन ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में तीसरे दिन शान मसूद का विकेट लिया था. पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया. ट्रेंट बोल्ट ने नाइटवाचमैन मोहम्मद अब्बास (Nightwatchman mohammad abbas) (तीन) को आउट किया जिसके बाद जेमीसन ने लंच से पहले आबिद अली (26) को पवेलियन भेजा तथा हारिस सोहेल 15), अजहर अली (37) और पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (10) को दूसरे सत्र में आउट किया. यह भी पढ़ें : NZ vs Pak: जेमीसन ने पाक पर बरपाया कहर, बल्लेबाजों ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को रौंदने के करीब

बोल्ट ने चाय के विश्राम से ठीक पहले फवाद आलम (Fawad Alam) (16) को पवेलियन की राह दिखायी. न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट मैच 101 रन से जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड