Jacob Bethel: आयरलैंड के खिलाफ फील्ड पर उतरते ही जैकब बेथेल तोड़ेंगे 136 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए हैरी ब्रूक कप्तान हैं. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जैकब बेथेल को कप्तान बनाकर इंग्लैंड ने उन्हें इतिहास रचने का मौका दिया है.
नई दिल्ली, 16 अगस्त : इंग्लैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए हैरी ब्रूक कप्तान हैं. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जैकब बेथेल को कप्तान बनाकर इंग्लैंड ने उन्हें इतिहास रचने का मौका दिया है.
आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम की कमान 21 साल के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को सौंपी है. बेथेल 17 सितंबर को जब आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए फील्ड पर उतरेंगे, तो इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे. इंग्लैंड के युवा कप्तान के रूप में जैकब बेथेल मोंटी बोडेन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. मोंटी बोडेन को 1889 में एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था. उस समय उनकी उम्र 23 साल थी. 21 साल के बेथेल उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025: रोहित शर्मा और MS धोनी समेत इन भारतीय कप्तानों के सिर चढ़ा है एशिया कप का ताज! क्या इस बार चमकेगी टीम इंडिया की सेना? यहां देखें पूरी लिस्ट
मोंटी बोडेन ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट खेले और 2 पारियों में 25 रन बनाए. वह सरे की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते थे और 86 प्रथम श्रेणी मैचों की 132 पारियों में 2,316 रन बनाए. इस दौरान 3 शतक और 7 अर्धशतक उन्होंने लगाए. सर्वाधिक स्कोर नाबाद 189 था. इसके अलावा 2 विकेट भी उन्होंने लिए थे. बात अगर जैकब बेथेल की करें, तो उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है. वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. बेथेल बैटिंग ऑलराउंडर हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं. चार टेस्ट मैचों में 271 रन और 3 विकेट, 12 वनडे में 317 रन और 7 विकेट, और 13 टी20 में 281 रन और 4 विकेट जैकब बेथेल के नाम दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

