Women's T20 World Cup 2023: आयरलैंड और बांग्लादेश ने 2023 महिला टी20 विश्व कप में किया प्रवेश

इस जीत के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, "हम काफी सालों से एक साथ खेलते आ रहे हैं. यह हमारा समय है कि हम लोगों को दिखा सकें कि हमने अपने खेल में क्या सुधार किया हैं."

बांग्लादेश और आयरलैंड ने अगले साल दक्षिण अफ्ऱीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अबु धाबी में खेले जा रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने थाईलैंड को 11 रनों से जबकि आयरलैंड ने जि़म्बाब्वे को चार रनों से हराया. दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट गंवाकर 113 रन बनाए. रुमाना अहमद ने नाबाद 28 रन बनाए, इसके जवाब में कप्तान नथाकन चंथम के 64 रनों के बावजूद उनकी टीम इस छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। दूसरे छोर पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया. यह भी पढ़ें: आज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार

इस जीत के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, "हम काफी सालों से एक साथ खेलते आ रहे हैं. यह हमारा समय है कि हम लोगों को दिखा सकें कि हमने अपने खेल में क्या सुधार किया हैं."

वहीं पहले सेमीफाइनल में एक करीबी मुकाबले में आयरलैंड ने जि़म्बाब्वे को पछाड़ा. पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने के बाद आयरलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. जि़म्बाब्वे ने अरलीन केली के 39 रनों की मदद से कड़ी टक्कर दी लेकिन वह लक्ष्य से चार रन दूर रह गई. अंतिम गेंद पर जि़म्बाब्वे को छह रनों की आवश्यकता थी लेकिन बल्लेबाज गेंद को केवल मिडविकेट की दिशा में धकेल पाई.

जीत दर्ज करने के बाद आयरलैंड की कप्तान लौरा डेलेनी ने कहा, "यह सुकून की बात है कि हम मैच जीत गए। उन्होंने अंतिम गेंद तक हमें दौड़ाया, यह एक करीबी मैच था. हमारा सीजन अच्छा रहा है - हमने अच्छी टीमों को हराया। विश्व कप में जगह बनाना इस सफर का अगला कदम है। आशा है कि हमें नियमित रूप से अच्छी टीमों के विरुद्ध खेलने का अवसर मिलेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2032: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ सकती है टीमों की संख्या, 24 से लेकर 32 देशों तक पहुंचाने की तैयारी; रिपोर्ट में बड़ा दावा

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट