IPL 2025: शुभमन-बटलर की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जीटी की एसआरएच पर 38 रनों से जीत

गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 38 रनों से हराया. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 76 (38) रनों की कप्तानी पारी खेली.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

अहमदाबाद, 3 मई : गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 38 रनों से हराया. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 76 (38) रनों की कप्तानी पारी खेली.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की तरफ से साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की. सुदर्शन ने 48 रन (23 गेंद) और गिल ने 76 रन (38 गेंद) बनाए. गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े. वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने तेज-तर्रार 67 रन (37 गेंद) बनाए. चौथे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन (16 गेंद) और शाहरुख खान ने 6 रन बनाए. गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 224 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट जयदेव उनादकट ने चटकाए. उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस और जीशान अंसारी को एक-एक सफलता मिली. यह भी पढ़ें : Shubman Gill Heated Argument With Umpire: अभिषेक शर्मा के खिलाफ DRS को लेकर भड़के शुभमन गिल, अंपायर से हुई तीखी नोकझोंक, देखें वायरल वीडियो

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. टीम को पहला झटका 4.3 ओवर में ट्रेविस हेड के 20 (16 गेंद) के रूप में लगा. अभिषेक शर्मा ने अपनी 74 रनों (41 गेंद) की पारी में चार चौके और छह गगनचुंबी छक्के जड़े. इनके अलावा तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 13 (17 गेंद), चौथे नंबर पर उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 23 (18 गेंद) और पांचवें नंबर पर अनिकेत वर्मा ने 3 कुछ खास नहीं कर पाए. कमिंडू मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन (10 गेंद) और कप्तान पैट कमिंस ने 19 रन (10 गेंद) बनाकर संघर्ष किया, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में असफल रहे. एसआरएच निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 38 रनों से गंवा दिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो और कोट्जे और इशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\